पारा में प्रधान हत्याकाण्ड का पुलिस ने किया  खुलासा 


ब्यूरो चीफ इमरान खान 
टॉप ऑफ द लखनऊ समाचार सेवा
पारा मे 5 दिन पहले हुए पूर्व प्रधान हत्याकाण्ड का खुलासा दो गिर


आलमबाग पुलिस ने पकड़ा नशे का सौदागर दो किलो गांजा बरामद



लखनऊ। जय कलम पाॅच दिन पूर्व पारा थाना क्षेत्र के शिवाला मंदिर के पास रात के समय गोली मार कर हुई पूर्व प्रधान रामकुमार उर्फ गुडडू गौतम की हत्या का पारा पुलिस ने सर्विलांस की टीम के साथ मिल कर खुलासा करते हुए दो हत्या अभियुक्तो को गिरफ्तार करने मे कामयाबी हासिल कर ली है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए दो अभियुक्तो ने अपने दो अन्य साथियो के साथ मिल कर राम कुमार उर्फ गुडडू गौतम की हत्या पुराने ज़मीनी विवाद के कारण की थी। पूर्व प्रधान की गोली मार कर हुई हत्या की घटना के बाद मृतक के परिजनो ने अज्ञात लोगो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था पुलिस ने इस सनसनीखेज़ वारदात को चुनौती के रूप मे लिया और महज़ पाॅच दिनो के भीतर प्रर्व प्रधान की हत्या का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया। पारा पुलिस ने सलेमपुर पतैरा पारा के रहने वाले रंजीत यादव और सलेमपुर पतौरा पारा के रहने वाले अमन यादव को गिरफ्तार कर गुडडू गौतम की हत्या मे इस्तेमाल किए गए 315 बोर के दो तमन्चे एक खोखा और 3 ज़िन्दाा कारतूस बरामद किए है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए रंजीत और अमन ने अपने दो अन्य साथ्यिों के साथ मिल कर पूर्व प्रधान रामकुमार उर्फ गुडडू गौतम की इसी महीने की 22 तारीख को शिवाला मंदिर के पास गाॅव मे ही रात के समय दो गोलियां मार कर निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार मृतक गुडडू गौतम और हत्या अाियुक्तो के बीच काकोरी मोड़ के पास स्थित एक ज़मीन को लेकर विवाद था इसी विवाद मे पहले भी झगड़ा हो चुका था। पुलिस के अनुसार गुडडू गौतम की हत्या इसी जमीनी विवाद के चलते की गई थी। पुलिस अब गिरफ्तार किए गए हत्या अभियुक्तो के दो अन्य फरार साथियो की सरगर्मी से तलाश कर रही है। उधर आलमबांग पुलिस भी गुडवर्क की कड़ी में जुड़ गई है आलमबाग पुलिस ने दो किलो 20 ग्राम गांजे के साथ ऊॅचाहार रायबरेली के रहने वाले राजेश कुमार को चारबाग रेलवे स्टेशन मोड़ के पास फतेह अली के पास से मुखबिर की सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात चेकिंग अभियान मे गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किए गए राजेश कुमार ने बताया है कि वो गांजा लाकर लखनऊ मे नशे के लती लोगो के पास जाकर उन्हे बेचता था